UNO चुनाव में जीता भारत, एशियाई समूह में रहा शीर्ष पर


भारत ने सामाजिक एवं आर्थिक मामलों पर केंद्रित संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था की दो सहायक इकाइयों का चुनाव भारी बहुमत से जीत लिया है।
यूएन की आर्थिक और समाजिक परिषद की एक सहायक इकाई कमेटी फॉर प्रोग्राम एंड कोऑर्डिनेशन में 12 अन्य सदस्यों के साथ भारत का चयन किया गया है। ईसीओएसओसी के 50 में से 49 सदस्यों ने भारत के पक्ष में मतदान किया

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने ट्वीट किया, 'भारत संयुक्त राष्ट्र के चुनाव में एशियाई समूह में एक बार फिर शीर्ष पर रहा।
आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के 50 में से 49 सदस्यों ने कमेटी फॉर प्रोग्राम एंड कोऑर्डिनेशन में भारत को चुना'. जनवरी 2018 से शुरू हो रहे तीन वर्षीय कार्यकाल के लिए जिन 13 सदस्यों को चुना गया है उनमें बुर्किना फासो, इराक, जापान, पाकिस्तान, बेलारूस, बुल्गारिया, मोलदोवा, ब्राजील, चिली, क्यूबा, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हैं।
आपको बता दें कि सीपीसी योजना, प्रोग्रामिंग और समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक एवं सामाजिक परिषद और महासभा की अहम सहायक इकाई है।

Post a Comment

0 Comments