अफगान मिलिट्री बेस पर तालिबान का हमला, 50 से ज्यादा सैनिकों की मौत की खबर


अफगानिस्तान में एक सैन्य ठिकाने पर तालिबान आतंकवादियों के हमले की खबर है. इस हमले में 50 से अधिक सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, तालिबान आतंकियों ने बाख इलाके में मस्जिद से सटे सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया.
सेना की वर्दी में थे आतंकवादी
खबरों के मुताबिक, सेना की वर्दी पहने आतंकी अचानक सैन्य बेस में घुसे आए. आतंकियों ने बेस में मौजूद सैनिकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. अमेरिकी सेना के प्रवक्ता ने कहा, 'अफगानिस्तान में सैन्य केंद्र को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले में 50 से सैनिक मारे गए हैं.

आतंकवादियों के भी मारे जाने की खबर
अफगानिस्तान आर्मी कमांडो के प्रवक्ता के मुताबिक, 6 आतंकवादी सेना की वर्दी पहने हुए सैन्य ठिकाने के अंदर दो वाहनों पर सवार होकर दाखिल हुए. इस हमले में आतंकवादियों के भी मारे जाने की खबर हैं. सैन्य मुख्यालय अफगानिस्तान नेशनल आर्मी के 209वीं कॉर्प्स का मुख्यालय है. तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ले ली है.

Post a Comment

0 Comments