अक्सर ऐसा होता है कि लोग किसी मीटिंग या दूसरे कार्यों में व्यस्त होने के कारण अपने किसी दोस्त या ग्रुप पर भेजे जाने वाले मैसेज का रिप्लाई नहीं कर पाते हैं। लेकिन एक आसान ट्रिक से आप व्यस्त रहने के बावजूद अपने दोस्तों द्वारा भेजे जा रहे हरेक मैसेज पर ऑटो-रिप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को अपने स्मार्टफोन को छूने की जरूरत भी नहीं होगी और मैसेज भेजने वाले यूजर को रिप्लाई मिल जाएगा।
व्हाट्सएप पर ऑटो-रिप्लाई के लिए यूजर को स्मार्टफोन में ‘ऑटो-रिप्लाई फॉर व्हाट्सएप ’एप इंस्टॉल करना होगा। इस एप को एंड्रॉयड 4.4 और ऊपर के वर्जन पर इंस्टॉल कर सकते हैं। यह फ्री एप है जिसके लिए सिर्फ डाटा खर्च करना होता है। इंस्टॉल होने के बाद यह एप व्हॉट्सएप अकाउंट से लिंक हो जाता है। इसके बाद सेटिंग्स में कुछ बदलाव करके यूजर किसी भी मैसेज का ऑटो- रिप्लाई कर सकते हैं। लेकिन ऑटो-रिप्लाई में यूजर कोई एक मैसेज ही सेट कर सकते हैं। यही रिप्लाई सभी यूजर को जाएगा। मैसेज क्या होना चाहिए यह यूजर को तय करना है। इससे ग्रुप में भी ऑटो-रिप्लाई कर सकते हैं।
ऐसे करता है काम
स्मार्टफोन में इंस्टॉल होने के बाद जब पहली बार इस एप खोलेंगे तो यह व्हाट्सएप से लिंक होने के लिए अनुमति मांगता है। ‘ग्रांट परमिशन’ पर टैप करने के बाद यूजर को नोटिफिकेशन एक्सेस पर जाकर ‘व्हॉट्स रिप्लाई’ को ऑन करना होता है। इसके बाद ऑटो- रिप्लाई का टाइम और ग्रुप में ऑटो-रिप्लाई का फीचर आता है। अगर आप ग्रुप में ऑटो रिप्लाई करना नहीं चाहते तो वहां मौजूद इनेबल ऑप्शन से राइट टिक हटा दें। ऑटो रिप्लाई में क्या मैसेज जाए इसके लिए ‘रिप्लाई टेक्स्ट’ पर जाकर मैसेज लिखें। इसके बाद जैसे ही मैसेज आएगा, तय किए गए समय पर ऑटो-रिप्लाई से मैसेज सेंड हो जाएगा।


0 Comments