अजान कंट्रोवर्सी: फतवा जारी होने से नाराज सोनू निगम ने सिर मुंडवाया




अजान विवाद के बाद फतवा जारी नहोने से नाराज सोनू निगम ने अपना सिर मुंडवा लिया है. सोनू अजान को लेकर अपने ट्वीट के खिलाफ फतवा जारी होने से नाजार थे.
आपको बतका दें वेस्ट बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद साह अतेफ अली अल कादरी ने ये एलान किया था कि कोई व्यक्ति सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा, फटे जूतों की माला पहनाएगा और पूरे देश में घुमाएगा तो वे उसे 10 लाख रुपए का इनाम देंगे.
सोनू निगम ने अजान विवाद पर दी सफाई
सोनू ने आज अजान विवाद पर सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. सोनू ने अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अज़ान पर नहीं बल्कि लाउडस्पीकर पर सवाल उठाया था. साथ ही इस सिंगर ने ये भी साफ कर दिया है कि ऐसा बयान उन्होंने सिर्फ मस्जिदों में होने वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की वजह से नहीं बल्कि मंदिर और गुरूद्वारे के लिए भी दिया है. सोनू निगम ने कहा है कि वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.
सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या-क्या कहा है:-
मैंने अज़ान पर नहीं लाउडस्पीकर पर सवाल उठाया था. मैं नहीं चाहता कि कोई मेरी बात को  गलत तरीके से ले इसलिए मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है.
मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं, बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है. मेरी राय यही है कि चाहें मंदिर हो, गुरूद्वारा हो या फिर मस्जिद हो वहां पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.
आप अमेरिका बनना चाहते हैं, आप ऑस्ट्रेलिया बनना चाहते हैं लेकिन वहां ऐसा नहीं होता. हर कोई कहता है कि आपको अपनी बात कहने का हक है तो ये मेरी राय है. लाउडस्पीकर धर्म का हिस्सा नहीं है. मेरे हिसाब से इसका इस्तेमाल करना गुंडागर्दी है

Post a Comment

0 Comments