केंद्रीय मंत्रीमंडल ने 180 दिन की छुट्टियों का वेतन देने का फैसला किया है



केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 साल से कम डिफेंस सर्विस में रहे जवानों को 180 दिन की छुट्टियों का वेतन देने का फैसला किया है।

ये पेमेंट ऐसे इम्प्लॉइज को दिया जाएगा, जो 30 दिसम्बर 1991 से 29 नवम्बर 1999 के बीच शहीद या दिव्यांग हो गए थे।

यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में किया गया। बैठक के बाद फाइनेंस मिनिस्टर ने बताया कि इस फैसले से डिफेंस सर्विस के 9777 ऑफिसर्स और इम्प्लॉइज के परिवारों को फायदा होगा।

ये वो लोग हैं, जो 30 दिसम्बर 1991 से 29 नवम्बर 1999 के बीच शहीद या दिव्यांग होने की वजह से सर्विस से हट गए थे।


Post a Comment

0 Comments