देशभर में अब किसी भी केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पर आपको लालबत्ती नजर नहीं आएगी. यहां तक की अब आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीवीआईपी गाड़ी पर भी लाल बत्ती नहीं देखेंगे.
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि मोटर व्हीकल नियमों में बड़े बदलाव किये गए हैं. इसमें कुल 108 नियम हैं, जिसमें ये भी जिक्र किया गया है कि केंद्र या राज्य सरकार में अब 1 मई के बाद से कोई भी मंत्री या राज्यमंत्री लाल बत्ती के साथ घूमता नजर नहीं आएगा. ये नियम पूरे देश में लागू होगा. सरकार इस नियम को ही हटा रही है.
जेटली ने बताया कि सरकार ने ये फैसला लिया है. ये पीएम मोदी का फैसला था जिसे कैबिनेट को बताया गया. मोटर व्हीकल नियमों में बदलाव को पीएम मोदी ने स्वीकृति दे दी है और ये 1 मई से पूरे देश में एक साथ लागू हो जाएगा.


0 Comments